फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIHAR STET Result: बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें पास प्रतिशत

Tue, 03 Oct 2023 03:45 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BIHAR STET Result: बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BIHAR STET Result Out: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मंगलवार 03 अक्तूबर 2023 दोपहर ढाई बजे बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (BSTET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए अपना यूजर नेम और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

इस परीक्षा के पेपर 1 के लिए 2,71,872 अभ्यर्थियों और पेपर 2 के लिए 1,56,515 अभ्यर्थियों को मिलाकर कुल 4,28,387 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें कुल 3,76,877 अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए। सीबीटी परीक्षा 04 सितंबर से 18 सितंबर 2023 तक आयोजित की गई थी।

बिहार एसटीईटी परीक्षा के पेपर 1 और पेपर 2 में कुल 3,76,877 अभ्यर्थी सम्मलित हुए। इनमें 2,18,489 पुरुष एवं 1,58,388 महिलाएं रहीं। जिसमें कुल 3,00,726 अभ्यर्थी जिनमें 169874 पुरुष और 130852 महिलाएं उत्तीर्ण हुई हैं। जबकि इसका पास प्रतिशत 79.79 है। बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर 1 में 16 विषयों और पेपर 2 में 29 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी। 

BIHAR STET श्रेणीवार पास प्रतिशत

श्रेणी

पास प्रतिशत

सामान्य

50 प्रतिशत अंक

पिछड़ा वर्ग

45.5 प्रतिशत अंक

अत्यंत पिछड़ा वर्ग

 42.5 प्रतिशत अंक

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति

 40  प्रतिशत

दिव्यांग

 40  प्रतिशत

महिला

 40  प्रतिशत

 

विज्ञापन

BSTET Result Out इन विषयों में परीक्षा

बिहार एसटीईटी पेपर 1 हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और उर्दू विषयों सहित विषयों के लिए आयोजित किया गया था और पेपर 2 अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, मैथिली और वाणिज्य के लिए आयोजित किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें