Bihar DELED Exam 2022 Admit Card Released: बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (Bihar DElEd) का आयोजन 14 सितंबर, 2022 से 20 सितंबर, 2022 तक कर रहा है। उसी के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
बिहार DELED परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय हो गया है। आपको अपने लैपटॉप/मोबाइल की स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखाई देने के लिए लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और प्रवेश पत्र के लिए पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा के दिन किसी भी विसंगति या तकनीकी गड़बड़ी से बचने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए।