Bihar DELED Counselling 2024: बिहार डीएलएड (DELED) काउंसलिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
Bihar DELED Counselling 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 2-वर्षीय डिप्लोमा कोर्स (DELED) के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- deledbihar.com. के माध्यम से बिहार डीईएलईडी काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा। बिहार डीईएलईडी काउंसलिंग 2024 पंजीकरण प्रक्रिया 26 जून को समाप्त होगी।
विज्ञापन
Bihar DELED Counselling 2024: आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
डीईएलईडी पाठ्यक्रम के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास सीनियर सेकेंडरी (+2) या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
आरक्षित वर्ग और विकलांग उम्मीदवारों को नामांकन के लिए अर्हता अंकों में 5% की छूट मिलेगी।
मौलवी परीक्षा 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले उर्दू उम्मीदवार डीईएलईडी पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए पात्र हैं।