कब हुई थी परीक्षा?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन यानी Bihar DElEd परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर, 2022 से लेकर 22 सितंबर, 2022 तक किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
Bihar DElEd परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति 24 सितंबर, 2022 को शाम 05 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएगी।
कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे DELED परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- अब उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।