NEET PG Counselling 2022: क्या होगी अगली प्रक्रिया?
NEET PG 2022 के राउंड-1 काउंसलिंग की अगली प्रक्रिया के तहत आज छात्र अपने कॉलेज और कोर्स के लिए च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। इस प्रक्रिया को पूरा करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है।
NEET PG Counselling 2022: कैसे करें च्वाइस फिलिंग और लॉक?
- उम्मीदवार राउंड-1 काउंसलिंग के तहत च्वाइस फिलिंग और लॉ करने के लिए नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे dental या medical के सेक्शन में जाएं।
- अब अपने नीट पीजी रोल नंबर, सुरक्षा पिन और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब अपनी पसंद के कोर्स, संस्थान आदि का च्वाइस फिल करें
- अब सेव करें और आगे बढ़ें।
- अब च्वाइस लॉक हो गया है।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
NEET PG Counselling 2022: च्वाइस फिलिंग और लॉक के बाद क्या?
छात्रों की ओर से च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया के बाद सीट अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों को सीट नीट परीक्षा में उनकी रैंक, च्वाइस फिलिंग, सीट की उपलब्धता, आरक्षण मानदंडों के आधार पर अलॉट की जाएगी। सीट आवंटन पूरा होने के बाद, राउंड 1 काउंसलिंग के परिणाम एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किए जाएंगे।