बीएसईबी डीएलएड (Bihar BSEB DElEd) बिहार प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा ढाई घंटे की समयावधि की होती है और ओएमआर शीट के माध्यम से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने के योग्य माने जाते हैं।
बिहार बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटर) के कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षाओं के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी की थी। इस वर्ष, बीएसईबी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं कंपार्टमेंटल, विशेष परीक्षा, सैद्धांतिक प्रश्नों में 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ट प्रश्न भी शामिल थे। बिहार बोर्ड ने इनके लिए उत्तर कुंजी भी जारी की थी।
बीएसईबी ने डीएलएड रिजल्ट देखने का तरीका अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी बताया है। इस वर्ष, उम्मीदवारों को डी.ईएल.एड के लिए आवेदन करने के लिए पांच मई, 2022 तक का समय दिया गया था। छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि परिणाम कार्ड में उल्लेखित सभी विवरण तथ्यात्मक रूप से सही हैं और वर्तनी की किसी भी त्रुटि से मुक्त हैं। अगर कोई त्रुटि हो तो बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सुधार करवा लें।