दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देखने में असमर्थ हैं। बता दें, बिहार बोर्ड की वेबसाइट अब भी डाउन है।
टॉपर्स की पूरी जानकारी लेने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
BSEB 10th Result 2020: दसवीं कक्षा में हिमांशु राज ने किया टॉप, 12 लाख विद्यार्थी हुए पास
बिहार बोर्ड में थर्ड डिविजन केे 2,75,402 स्टूडेंट्स हैं। बता दें कि 1,17,116 छात्र और 1,58,286 छात्राएं शामिल हैं।
इस साल फर्स्ट डिविजन से कुल 4,03,392 छात्र-छात्राएं पास हुए। बता दें कि इनमें 2,38,093 छात्र और 1,65,299 छात्राएं हैं।
टॉपर्स के नाम अंक
जूली कुमारी 478
स्तुति मिश्रा 475
ज्योति कुमारी 475
दिपांशु प्रिया 475
आफ्रीन तलत 475
टॉपर का नाम अंक रोल नंबर
हिमांशु राज 481 2000479
दुर्गेश कुमार 480 2000371
शुभम कुमार 478 2000119
राजवीर 478 2000385
जूली कुमारी 478 2000198
सानू कुमार 477 2000463
मुन्ना कुमार 477 2000110
नवनीत कुमार 477 2000292
रंजीत कुमार गुप्ता 476 2000571
अंकित राज 475 2000097
स्तुति मिश्रा 475 2000037
टॉप 10 में 41 छात्रों का नाम शामिल है। इन छात्रों में से केवल तीन छात्र सिमुलतला आवासीय विद्यालय के हैं। साल 2019 में सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने दसवीं के टॉप 8 स्टूडेंट्स दिए।
इस साल 80.59 फीसदी छात्रों ने पास किया है। दसवीं में हिमांशु राज ने इस साल टॉप किया है।
मिजोरम ने सबसे पहले इस साल 10वीं का परिणाम जारी किया था। अब बिहार बोर्ड मैट्रिक का परिणाम सबसे पहले जारी करने वाला देश का दूसरा बोर्ड बनने वाला है।
छात्र ध्यान दें कि बिहार बोर्ड के परिणाम
चरण - 1 सबसे पहले बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण - 2 अब बोर्ड परिणामों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण - 4 उसके बाद अपनी जरूरी जानकारी जैसे- नाम और रोल नंबर दर्ज करें।
चरण - 5 सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। ध्यान दें कि अभी लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। (एक बार सक्रिय होने के बाद)।
चरण - 6 आपके सबमिट करने के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकेंगे।
चरण - 7 भविष्य के लिए परिणामों को डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें- BSEB Result 2020 10th Date: दसवीं के टॉपर को मिलते हैं ये इनाम, कैश के साथ लैपटॉप और ई-बुक भी शामिल
बिहार बोर्ड के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण वेबसाइट क्रैश हो गई है।
बिहार बोर्ड ने दसवीं के परिणाम जारी कर दिए हैं।
बता दें कि अभी वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण THIS SITE CAN'T BE REACHED शो कर रहा है।
पिछले साल यानि 2019 में 31 मार्च को 10वीं कक्षा के परिणाम जारी हुए थे। बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ जारी किए थे। लेकिन इस साल 12वीं परीक्षा का परिणाम पहले ही जारी हो गया है।
बता दें कि इस साल मैट्रिक के 100 छात्र-छात्राओं का शारीरिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) व्हॉट्सएप के माध्यम से संपन्न हुआ। पटना में दोबारा से इन 100 छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी किया गया।
बिहार बोर्ड के परिणाम जारी होने में अब बस आधा घंटा बाकी है। इस साल लॉकडाउन के कारण प्रेस कॉन्फेंस का आयोजन नहीं किया जाएगा।
सूत्रों से पता चला कि बिहार बोर्ड परीक्षाओं में केवल पहली से 10वीं रैंक वाले छात्रों को इनाम दिया जाता है-
साल 2019 में सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने दसवीं के टॉप 8 स्टूडेंट्स दिए। टॉप 2 छात्र अन्य स्कूलों के थे।
इस साल मैट्रिक की परीक्षा विभिन्न केंद्रों में 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित हुईं। परीक्षा में लगभग 16 लाख छात्र शामिल हुए हैं। वहींं 12वीं परीक्षा में इस साल लगभग 12.5 लाख छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब इंटरमीडिएट के छात्र 3 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
साल 2019 में मैट्रिक परीक्षा में 80.73 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। प्रथम स्थान 2,90,666 ने प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर 5,56,131 छात्र रहे। 4,44,450 छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल किया और 3,14,813 छात्र असफल रहे। साल 2018 में 68.89 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। यानि 2018 की तुलना में 2019 के परिणामों में बढ़ोतरी हुई।
कोरोना वायरस के कारण देश में हुए लॉकडाउन के चलते मूल्यांकन प्रक्रिया में भी देरी हुई है। परिस्थति को देखते हुए इस साल परिणामों की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी नहीं किया जाएगा। दसवी के नतीजों के लिए शिक्षा मंत्री द्वारा प्रेस रिलीज एवं अन्य विवरण जारी किया जाएगा।
चरण - 1 सबसे पहले बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण - 2 अब बोर्ड परिणामों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण - 4 उसके बाद अपनी जरूरी जानकारी जैसे- नाम और रोल नंबर दर्ज करें।
चरण - 5 सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। ध्यान दें कि अभी लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। (एक बार सक्रिय होने के बाद)।
चरण - 6 आपके सबमिट करने के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकेंगे।
चरण - 7 भविष्य के लिए परिणामों को डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें- BSEB Result 2020 10th Date: दसवीं के टॉपर को मिलते हैं ये इनाम, कैश के साथ लैपटॉप और ई-बुक भी शामिल
12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा बोर्ड ने पहले ही कर दी थी। इस बार बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया था। जिसमें 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं।
बता दें कि इस बार 10वीं कक्षा की परीक्षा में बैठने के लिए 7,46,359 छात्र और 7,83,034 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, यानि कुल मिलाकर इस बार बिहार बोर्ड के लिए 15,29,393 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बिहार में 1368 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित करवाई गईं।