फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 2024: बिहार बोर्ड ने छात्रों को दिया पंजीकरण में हुई गलतियां सुधारने का मौका, इस तारीख से पहले करें सुधार

Sun, 17 Sep 2023 08:53 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar School Examinat ion Board: बीएसईबी ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के पंजीकरण में सुधार करने का मौका दिया है। अब छात्र नीचे बताई तारीख तक अपने पंजीकरण में त्रुटियां सुधार सकते हैं। नए पंजीकरण के लिए भी तिथि को आगे बढ़ाया गया है।
 
विज्ञापन
बिहार बोर्ड - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar School Examination Board: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए छात्रों से पंजीकरण कराने के लिए कहा था। अगर कुछ छात्र ऐसे हैं, जिनसे पंजीकरण में कुछ गलती हो गई है तो ऐसे छात्रों को बोर्ड ने गलती ठीक करने का अवसर दिया है। पंजीकरण कराने वाले छात्रों के पास बदलाव करने के लिए 20 सितंबर तक का समय है। इस बात की जानकारी बोर्ड द्वारा एक नोटिस के माध्यम से दी गई है।

विज्ञापन

इन गलतियों को सुधारा जा सकता है

नोटिस में लिखा है, "यदि पंजीकरण कार्ड में छात्रों या उनके माता या पिता के नाम में केवल संक्षिप्त वर्तनी (यानी ए, ई, के, एम, आदि) या फोटो, जन्म तिथि, जाति से संबंधित कोई गलती है, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, विषय, आदि है तो इसका सुधार 20.09.2023 तक किया जाएगा।"

सुधार करके विद्यालय को करना होगा सूचित

बोर्ड ने कहा है कि जिन   भी विद्यार्थियों के पंजीकरण में गलती हुई है, उन्हें पहले स्वयं ही त्रुटि सुधार कर उसकी फोटोकॉपी अपने हस्ताक्षर के साथ विद्यालय प्रधान को सुधार के लिए उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद स्कूल प्रमुख छात्र के विवरण में ऑनलाइन सुधार करेंगे।
 
विज्ञापन

20 तक करें पंजीकरण

जो छात्र अपना पंजीकरण कराने में असमर्थ थे, उनके लिए बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की समय सीमा 20 सितंबर तक बढ़ा दी है। 21 सितंबर को, 20 सितंबर तक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को पंजीकरण कार्ड दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें