क्या टॉपर बनने के लिए 500 में से 500 अंक चाहिए?
यह बात तो स्पष्ट है कि बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम में टॉप करने के लिए छात्रों को शानदार अंक प्राप्त करने होते हैं। हालांकि, 500 में से 500 अंक प्राप्त करना असंभव नहीं है, लेकिन यह बहुत ही कठिन होता है। पिछली कुछ वर्षों में टॉपर्स ने 475 से 485 अंक के बीच हासिल किए हैं। पिछले वर्ष साइंस स्ट्रीम में मृत्युंजय कुमार ने 481 अंक (96.20%), कॉमर्स स्ट्रीम में प्रिया कुमारी ने 95.60% और आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार कुमार ने 482 अंक (96.40%) हासिल कर टॉप किया था।
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
Bihar Board 12th Result: 1 से 15 फरवरी के बीच हुई थी परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई, जिसमें सुबह की शिफ्ट 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। इस साल परीक्षा में कुल 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हुए थे। अब सभी छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके मार्च 2025 के अंत तक घोषित होने की संभावना है।
और भी पढ़ें:- Bihar Board 12th Result 2025: पिछले साल आज के दिन घोषित हुआ था बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम, जानें ताजा अपडेट
Bihar Board Class 12th Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी रिजल्ट की घोषणा
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस कॉन्फ्रेंस में परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए जाएंगे, जिनमें यह बताया जाएगा कि इस वर्ष कितने छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, कितने छात्रों ने परीक्षा दी, कुल पास प्रतिशत कितना रहा और कितने छात्र सफल हुए। इसके अलावा, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।
टॉपर्स को मिलेगी बढ़ी हुई इनाम राशि
बिहार बोर्ड ने इस बार टॉपर्स को दी जाने वाली इनाम राशि में दोगुनी वृद्धि कर दी है। अब कक्षा 12वीं और 10वीं के टॉपर्स को पहले से अधिक नकद पुरस्कार मिलेगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये की इनामी राशि के साथ एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी दिया जाएगा।
दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जो पिछले वर्ष 75,000 रुपये थी। वहीं, तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा, चौथे से दसवें स्थान तक के टॉपर्स को 30,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Download: बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित करने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज परिणाम चेक कर पाएंगे। यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम की घोषणा होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
- यहां बोर्ड/बोर्ड परिणाम वाले अनुभाग पर जाएं।
- अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से अपना बोर्ड, यानी बिहार बोर्ड चुनें।
- अब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
- अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।