फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 12th Result 2024:12वीं का रिजल्ट जारी होने के बीच इन कॉल्स से रहें सावधान! बोर्ड जारी कर चुका है एडवाइजरी

Sat, 23 Mar 2024 11:31 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB Bihar Board 12th Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ( BSEB) आज यानी, 23 मार्च को दोपहर 01:30 बजे बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। इसी बीच छात्र इन फर्जी कॉल्स से रहें सावधान! बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए अभी रजिस्टर करें।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ( BSEB) आज यानी, 23 मार्च को दोपहर 01:30 बजे बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in अपने परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे। इसी बीच छात्रों को यह भी सलाह दी जाती है कि वें, फर्जी कॉल से  सावधान रहें। अक्सर, परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के पास फर्जी कॉल आने लगते है। ऐसे में छात्र उन कॉल्स से एकदम सावधान रहें। किसी के झांसे में न आएं। 
विज्ञापन


बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
 
विज्ञापन

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बहुत पहले ही नोटिस में कहा कि बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को उन फर्जी कॉल से सावधान रहने की सलाह दी है, जिसमें कॉल पर कोई व्यक्ति खुद को बोर्ड का सदस्य बताता है और नंबर बढ़ाने का दावा करता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि कक्षा 12वीं और 10वीं परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इनके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। 

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, "ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा समिति का प्रतिनिधि बनकर आमजनों से फोन कॉल के माध्यम से पैसे की मांग की जा रही है तथा उनके द्वारा गलत रूप से संबंधित छात्र-छात्राओं का इंटरमीडिएट/वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 का प्राप्तांक बढ़ाने का प्रलोभन दिया जा रहा है।"

बोर्ड ने कहा, "यह पूर्णतः गलत, अवांछनीय तथा गैरकानूनी है, जिसके लिए ऐसे असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि इंटरमीडिएट/वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं पूरी तरह बारकोडेड हैं और उनकी गोपनीयता अक्षुण्ण है। इस प्रकार, छात्र/छात्राओं की उत्तरपुस्तिकाएं पूरी तरह गोपनीय हैं। किसी भी स्तर से उत्तरपुस्तिकाओं में अंक परिवर्तित करना संभव नहीं है।"

बोर्ड ने आगे कहा, "अतः सर्वसाधारण से अपील है कि यदि उनके पास उपरोक्त के संबंध में यदि कोई फोन कॉल आता है तो वे तुरंत स्थानीय थाना में उक्त फोन नंबर देकर ऐसे लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करावें अथवा संबंधित साईबर क्राईम सेल में शिकायत करें। किसी भी परिस्थिति में ऐसे असामाजिक तत्वों के झांसे में न आएं। साथ ही, यह भी अनुरोध है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के बारे में समिति को भी सूचित करें ताकि उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके।"
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें