10 जनवरी से होगी परीक्षा
बिहार बोर्ड कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने एक बयान में कहा, "परीक्षा केंद्र पर आवंटित सभी छात्रों के व्यावहारिक विषयों की परीक्षा केंद्र अधीक्षक द्वारा निर्धारित तिथि और पाली के अनुसार 10 जनवरी से 20 जनवरी की अवधि में आयोजित की जाएगी।"
बोर्ड ने कहा कि बीएसईबी एडमिट कार्ड 2024 प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए जारी किया जा रहा है और थ्योरी परीक्षा के लिए हॉल टिकट अलग से जारी किया जाएगा। बीएसईबी ने आगे कहा, "यह एडमिट कार्ड केवल उन छात्रों के लिए मान्य है, जिन्होंने सेंट-अप परीक्षा/स्क्रीनिंग परीक्षा में अर्हता प्राप्त की है।"