फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 10th Topper List: 10वीं में साक्षी, अंशु और रंजन अव्वल; जानें कितने नंबर आए, यहां देखें टॉपर लिस्ट

Sat, 29 Mar 2025 04:29 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB Bihar Board 10th Topper List 2025: बिहार बोर्ड ने 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। परिणाम के साथ बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी की है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। टॉपर्स के नाम और परिणाम चेक करने का तरीका नीचे उपलब्ध है।
विज्ञापन
Bihar Board Topper 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board 10th Topper List 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अब अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं। परिणाम के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स के नाम की भी घोषणा कर दी है। आप यहां बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की टॉपर लिस्ट देख सकते हैं। 10वीं के छात्र यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

विज्ञापन


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणाम में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। इन तीनों छात्रों ने 489 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। साक्षी कुमारी (समस्तीपुर), अंशु कुमारी (पश्चिम चंपारण) और रंजन (भोजपुर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी में 489 अंकों के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।

इस वर्ष की परीक्षा में 82.11 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। टॉप टेन सूची में कुल 123 छात्र शामिल हैं, जिनमें 60 छात्र और 63 छात्राएं हैं। आप यहां क्लिक करके सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉप-5 रैंकर्स की सूची

 
नाम रैंक जिला अंक प्रतिशत
साक्षी कुमारी 1 समस्तीपुर 489 97.80%
अंशू कुमारी 1 पश्चिम चंपारण 489 97.80%
रंजन वर्मा 1 भोजपुर 489 97.80%

 

नाम रैंक जिला अंक प्रतिशत
पुनित कुमार सिंह 2 बक्सर 488 97.60%
सचिन कुमार राम 2 जमुई 488 97.60%
प्रियांशु राज 2 मुंगेर 488 97.60%

 

नाम रैंक जिला अंक प्रतिशत
मोहित कुमार 3 बांका 487 97.40%
सूरज कुमार पांडे 3 बांका 487 97.40%
खुशी कुमारी 3 रोहतास 487 97.40%
प्रियांशु रंजन 3 आजमनगर 487 97.40%
रोहित कुमार 3 जमुई 487 97.40%

 

नाम रैंक जिला अंक प्रतिशत
संकेत कुमार 4 शेखपुरा 486 97.20%
प्रणव कुमार 4 समस्तीपुर 486 97.20%
सुशांत कुमार 4 गम्हरिया 486 97.20%
आदित्य पुरुष 4 जिहुली 486 97.20%
रत्नेश कुमार 4 डीएनएच/एस पंचोव 486 97.20%
कृषिका दुबे 4 नोखा, रोहतास 486 97.20%

 

नाम रैंक जिला अंक प्रतिशत
राजन कुमार रौनियार 5 पकरियाहवा खोतहवा 485 97.00%
संस्कृति कुमारी 5 चौसा, बक्सर 485 97.00%
धरणी धर 5 शेखपुरा 485 97.00%
निशा कुमारी 5 शेखपुरा 485 97.00%
कृति कुणाल 5 वैशाली 485 97.00%
उत्कर्ष राज 5 हुलासगंज 485 97.00%
एमडी आरजू 5 सिंघिया बुजुर्ग उत्तर 485 97.00%
सृष्टि प्रिया 5 कझिया 485 97.00%
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं के मेधावी छात्रों पर बरसेगा इनाम, जानें किसे क्या मिलेगा

कुल पास प्रतिशत और उत्तीर्ण छात्र

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में कुल 15,58,077 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 12,79,294 छात्र सफल हुए हैं। इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.11% रहा, जो दर्शाता है कि अधिकांश छात्रों ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है।

प्रथम श्रेणी में कुल 4,70,845 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि द्वितीय श्रेणी में 4,84,012 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, तृतीय श्रेणी में 3,07,792 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। यह परिणाम दर्शाता है कि बड़ी संख्या में छात्रों ने बेहतर अंक हासिल कर मैट्रिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन

 Bihar Board 10th Result 2025 Download: 10वीं के छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • छात्रों को परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें