Bihar Board Result: वेबसाइट क्रैश क्यों होती है?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से आयोजित की गई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परिणाम जारी होते ही सभी छात्र जल्द से जल्द अपना परिणाम चेक करने की कोशिश में लगे होते हैं। अब अनुमान लगाना आसान है कि जब इतनी बड़ी संख्या में जब छात्र एक साथ अपने-अपने परिणाम को देखने का प्रयास करेंगे तो वह क्रैश तो होगी ही। इसलिए छात्र धीरज से काम लें आप अपना परिणाम समय के अनुसार देख पाएंगे।
Bihar Board 10th Result: अन्य माध्यम से भी चेक कर सकते हैं परिणाम
छात्रों को अगर एक वेबसाइट से अपना परिणाम चेक करने में समस्या आ रही है तो वे अपना परिणाम नीचे दिए गए विभिन्न वेबसाइट के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं।
- onlinebseb.in
- biharboardonline.com
- biharboard.online.in
- biharboardonline.bihar.gov.in
- secondary.biharboardonline.com
Bihar Board 10th Result: बोर्ड ने जारी किया है हेल्पलाइन
अगर छात्रों को अपने परिणाम से कोई भी समस्या हो या फिर उनके स्कोरकार्ड में किसी भी तरह की त्रुटि दिखे तो छात्र बिहार बोर्ड की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
- 0612 2230009
- info@biharboard.ac.in
- biharboard.ac.in/contact-us