फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Exam: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, इन बातों का रखें ख्याल

Thu, 17 Feb 2022 10:40 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार बोर्ड परीक्षा को कदाचार मुक्त रूप से आयोजित करने के लिए परीक्षा केंद्र के 500 मीटर क्षेत्र के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
Bihar Board 10th Exam - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बोर्ड ने आज गुरुवार 17 फरवरी, 2022  से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत कर दी है। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों मं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कराई जा रही है। मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। दसवीं कक्षा की परीक्षा दो पाली सुबह 9.30 से और दोपहर 1.45 से होगी। 
विज्ञापन


16 लाख से अधिक छात्र हो रहे शामिल
बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा में इस साल 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन कराया है। परीक्षा आज 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी, 2022 तक चलेगी। इस बार बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की है। इसके अलावा प्रतिदिन अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। 

परीक्षा केंद्र के पास धारा 144 लागू
बिहार बोर्ड परीक्षा को कदाचार मुक्त रूप से आयोजित करने के लिए परीक्षा केंद्र के 500 मीटर क्षेत्र के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। देरी से आने वाले छात्रों को केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अगर किसी उम्मीदवार का प्रवेश पत्र खो गया हो तो वह अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड भी दिखाकर परीक्षा में भाग ले सकता है। इसलिए अपना पहचान पत्र अपने साथ रखें। 
विज्ञापन


गणित का पेपर लीक होने की खबर
खबरों के अनुसार मोतिहारी जिले में सोशल मीडिया पर गणित का पर्चा लीक होने की बात सामने आई है। जिला प्रशासन भी इस खबर के सामने आने के बाद जांच में जुट गया है। खबरों के अनुसार मोतिहारी जिला अधिकारी ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह लीक किया गया पेपर असली है या बीते साल का। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें