फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Admit Card 2022: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने जारी किया दसवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र

Sat, 08 Jan 2022 07:40 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board 10th Admit Card 2022 थ्योरी की परीक्षाएं 17 से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की जानी हैं। परीक्षा दो पाली में सुबह 9.30 से होपहर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
Bihar Board 10th Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपल्ब्ध है। स्कूल  BSEB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर छात्रों के प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, छात्रों को अपने स्कूल से प्रवेश पत्र लेना होगा। 
विज्ञापन




कब होगी परीक्षा?
बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं के प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 20 से 22 जनवरी, 2022 तक किया जाएगा। वहीं, थ्योरी की परीक्षाएं 17 से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की जानी हैं। परीक्षा दो पाली में सुबह 9.30 से होपहर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर के हस्ताक्षर और स्टाम्प के साथ छात्रों को सौंप दिया जाए। छात्रों को परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र को पढ़ने और उत्तर की योजना तैयार करने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. स्कूल आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

4. अब आप प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें