Bihar BEd CET 2023 Registration Last Date: बिहार बीएड सीईटी 2023 के पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 15 मार्च 2023 को समाप्त हो रही है। अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपको बीएड क्वालिफाई होना जरूरी है। इसके लिए आपको बीएड में दाखिले के लिए पंजीकरण करवाना होगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय यानी दरभंगा विश्वविद्यालय बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-BED) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो को आज बंद कर देगा। अगर आप बीएड करने के इच्छुक हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है तो आज ही कर लें।
अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि 750 रुपये अलग-अलग एबल्ड / ईबीसी / बीसी / महिला / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए लागू है। एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये शुल्क देना होगा।