पात्रता मानदंड
चार वर्षीय बीए-बीएड/बीएससी-बीएड एकीकृत कोर्स के लिए उम्मीदवार ने सीनियर सेकेंडरी (+2) या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों। आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC/EWS) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 45% निर्धारित हैं।
Bihar BEd CET 2025 Exam Pattern: बिहार बीएड सीईटी परीक्षा पैटर्न
बिहार बीएड सीईटी परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में दो घंटे के लिए किया जाएगा। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। उत्तरों को चिह्नित करने के लिए प्रश्न पुस्तिका के साथ एक व्यक्तिगत ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (ओएमआर) शीट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। बिहार बीएड सीईटी प्रवेश परीक्षा कुल 120 अंकों की होती है।
बिहार बीएड सीईटी उत्तीर्ण अंक
आरक्षित वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 42 अंक या 35% अंक प्राप्त करने होंगे। दूसरी ओर, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 36 अंक या 30 फीसदी अंक हासिल करने होंगे।
आवेदन शुल्क
- सामान्य और अनारक्षित श्रेणा के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
- दिव्यांग, महिला और आर्थिक रूप से कमजारी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा।
- एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है।