फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar BEd 2025: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, अधिसूचना जारी; 26 सितंबर तक करें आवेदन

Tue, 09 Sep 2025 03:15 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar BEd 2025: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू), मुजफ्फरपुर ने चार वर्षीय एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 26 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar BEd Registration 2025: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर ने बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Bihar BEd CET 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। चार वर्षीय एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और इसकी अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar BEd CET 2025: नोट कर लें ये तिथियां

अंतिम तिथि तक आवेदन से चूके उम्मीदवारों के पास 30 सितंबर 2025 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका रहेगा। बिहार बीएड सीईटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 12 अक्तूबर को किया जाएगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड 07 अक्तूबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो आईडी और बिहार बीएड सीईटी एडमिट कार्ड ले जाना होगा।

ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथियां 09.09.2025 से 26.09.2025 तक
विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथियां 27.09.2025 से 30.09.2025 तक
फॉर्म में संपादन और भुगतान की अंतिम तिथि 27.09.2025 से 30.09.2025 तक
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 07.10.2025
प्रवेश परीक्षा (प्रस्तावित) 12.10.2025 
परीक्षा परिणाम 17.10.2025
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

चार वर्षीय बीए-बीएड/बीएससी-बीएड एकीकृत कोर्स के लिए उम्मीदवार ने सीनियर सेकेंडरी (+2) या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों। आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC/EWS) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 45% निर्धारित हैं।

Bihar BEd CET 2025 Exam Pattern: बिहार बीएड सीईटी परीक्षा पैटर्न

बिहार बीएड सीईटी परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में दो घंटे के लिए किया जाएगा। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। उत्तरों को चिह्नित करने के लिए प्रश्न पुस्तिका के साथ एक व्यक्तिगत ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (ओएमआर) शीट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। बिहार बीएड सीईटी प्रवेश परीक्षा कुल 120 अंकों की होती है।

बिहार बीएड सीईटी उत्तीर्ण अंक

आरक्षित वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 42 अंक या 35% अंक प्राप्त करने होंगे। दूसरी ओर, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 36 अंक या 30 फीसदी अंक हासिल करने होंगे।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और अनारक्षित श्रेणा के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। 
  • दिव्यांग, महिला और आर्थिक रूप से कमजारी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें