फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar B.Ed CET Result 2024: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित; इस लिंक से करें चेक

Mon, 08 Jul 2024 02:33 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar B.Ed CET Result 2024: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। प्रवेश परीक्षा 25 जून, 2024 को एक पाली में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
Bihar BEd CET 2024, बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar B.Ed CET Result 2024: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुए थे, वे एलएनएमयू की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in. पर जाकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये रहा अब तक का कार्यक्रम

प्रवेश परीक्षा 25 जून, 2024 को एक पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की थी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी, जिसमें उम्मीदवारों को 120 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने थे। अनंतिम उत्तर कुंजी 26 जून, 2024 को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 29 जून, 2024 को बंद कर दी गई थी।

न्यूनतम योग्यता अंक 

सीईटी-बीएड 2024 के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 35% है, अर्थात अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 42 अंक और एससी, एसटी, बीसी, ईबीसी, डब्ल्यूबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 30% है, अर्थात 36 अंक।

बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही की जाएगी। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार एलएनएमयू की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें बिहार बीएड सीईटी परिणाम

  • एलएनएमयू की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें