पिछले साल इतने छात्र पास हुए
2023 में कक्षा 10 बिहार बोर्ड की अंतिम परीक्षा में कुल 16,11,099 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 12,86,971 उम्मीदवार परीक्षा के लिए योग्य हुए। 81.04 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं जिनमें 6,61,57 छात्र और 6,43,633 छात्राएं पास हुए हैं। 21 छात्रों ने टॉप 5 रैंक हासिल की है जबकि 69 छात्रों ने 06 से 10 रैंक में जगह बनाई है।
2023 में मोहम्मद रुम्मन अशरफ ने टॉप किया था। उन्होंने इस परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह शेखपुरा के इस्लामिया स्कूल से पासआउट हैं।
Bihar Board 10th Result: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
सबसे पहले उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
सबमिट पर क्लिक करें उसके बाद परिणाम सामने प्रदर्शित हो जाएगा।
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।