BHU RET 2021 आवेदन 15 फरवरी तक
बीएचयू आरईटी 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी, 2022 से शुरू हुए और 15 फरवरी, 2022 तक जारी रहेंगे। टेस्ट-ए के लिए RET 16 मार्च, 2022 को निर्धारित है। एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह या 10 दिन पहले ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड और परीक्षा के बारे में अपडेट समय के साथ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।