फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2022: फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नीट पीजी मसला, अबकी बार हो रही परीक्षा टालने की मांग

Wed, 26 Jan 2022 07:56 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2022 : राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। अबकी बार याचिका में नीट पीजी परीक्षा 2022 को टालने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
NEET PG 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। याचिका में अबकी बार नीट पीजी परीक्षा टालने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट में छात्रों के एक समूह ने याचिका दायर कर पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए 12 मार्च को होने वाली नीट पीजी (NEET PG) परीक्षा को स्थगित करने की मांग की गई है।

विज्ञापन

याचिका में दावा किया गया है कि कई एमबीबीएस स्नातक छात्र अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि पूरी न होने के कारण मार्च 2022 की नीट परीक्षा नहीं दे पाएंगे। दुबे लॉ चैंबर्स के माध्यम से छह एमबीबीएस स्नातकों द्वारा मंगलवार को दायर याचिका, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड को निर्धारित परीक्षा को तब तक स्थगित करने का निर्देश देने की मांग करती है, जब तक कि पीजी नियमों में निर्धारित उम्मीदवारों की अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि को पूरा करने जैसी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया जाता है। 

 

सैकड़ों एमबीबीएस स्नातक होंगे परीक्षा से वंचित

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सैकड़ों एमबीबीएस स्नातक, जिनकी इंटर्नशिप कोवथ्ड-19 महामारी से निपटने में उनकी ड्यूटी के कारण रुकी हुई थी, अनिवार्य इंटर्नशिप ड्यूटी पूरी नहीं कर पाने के कारण नीट पीजी 2022 की परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो जाएंगे। जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। इसलिए, याचिका में परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई है। 

 

पीएम मोदी के बयान का दिया हवाला

याचिकाकर्ताओं अपनी याचिका में बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन मई को नीट पीजी 2021 को कम से कम चार महीने के लिए स्थगित करने के बयान का उल्लेख भी किया है। उसमें कहा गया था कि अंतिम वर्ष के एमबीबीएस प्रशिक्षु डॉक्टरों की सेवाओं का उपयोग हल्के लक्षण वाले  कोविड-19 के मरीजों को संभालने के लिए किया जाएगा। 

 

विज्ञापन

इंटर्नशिप पूरा करने की समय-सीमा बढ़ाई जाए

इसके साथ ही याचिका नीट पीजी के सूचना बुलेटिन में दी गई शर्त, इंटर्नशिप पूरा करने के लिए 31 मई, 2022 की समय सीमा, को भी को चुनौती देती है। याचिकाकर्ताओं ने 1500 उम्मीदवारों के साथ उल्लेख किया है कि वे वर्ष 2021 में कोविड ड्यूटी में थे और इसलिए उनकी इंटर्नशिप स्थगित कर दी गई थी। याचिका में 31 मई से इंटर्नशिप पूरा करने की समय-सीमा बढ़ाने और फिर परीक्षा टालने की मांग की गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें