फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU PhD Admission 2026: बीएचयू में पीएचडी दाखिल के लिए 16 दिसंबर तक करें आवेदन, पांच जनवरी से होगा साक्षात्कार

Sat, 06 Dec 2025 07:16 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BHU PhD Admission 2026: बीएचयू ने पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। जेआरएफ, नेट और डायरेक्ट एडमिशन के तहत प्रवेश होगा। इंटरव्यू 5 से 16 जनवरी के बीच होंगे। आवेदक 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल नीचे उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU PhD Admission 2026: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए PhD प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल bhuonline.in पर 16 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश तीन मोड जेआरएफ, यूजीसी/सीएसआईआर नेट और डायरेक्ट एडमिशन के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन


आवेदन से पहले उम्मीदवारों के पास वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, स्कैन की हुई फोटो-सिग्नेचर और ऑनलाइन पेमेंट विकल्प (क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड) तैयार होना चाहिए।

जनवरी में होगा साक्षात्कार

कला, सामाजिक विज्ञान, चिकित्सा, आयुर्वेद और विज्ञान संकाय के आवेदकों के इंटरव्यू 5 से 16 जनवरी तक कराए जाएंगे। वाणिज्य, शिक्षा, मैनेजमेंट स्टडीज, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान, कानून, डेंटल साइंस, विजुअल आर्ट्स, परफॉर्मिंग आर्ट्स और कृषि विज्ञान संकाय के उम्मीदवारों के इंटरव्यू 10 से 16 जनवरी के बीच होंगे।

BHU PhD Admission 2025-26: पूरा शेड्यूल

इवेंट तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 दिसंबर – 16 दिसंबर
करेक्शन विंडो 17 दिसंबर
कॉल लेटर जारी 20 – 24 दिसंबर
इंटरव्यू एवं दस्तावेज़ सत्यापन 5 – 16 जनवरी
वाणिज्य/संबंधित कोर्स इंटरव्यू 10 – 16 जनवरी
परिणाम, ऑफर लेटर, फीस सबमिशन लिंक 24 जनवरी – 5 फरवरी
पहले चरण की एडमिशन समाप्त 5 फरवरी
विभाग में रिपोर्टिंग 10 फरवरी
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

JRF Mode
  • UGC, CSIR, ICMR, DBT या किसी राष्ट्रीय एजेंसी से JRF क्वालिफाइड उम्मीदवार पात्र।
  • केवल NET या असिस्टेंट प्रोफेसरशिप वाले उम्मीदवार इस मोड में पात्र नहीं।
  • मेरिट सिर्फ इंटरव्यू परसेंटाइल के आधार पर बनेगी।

UGC/CSIR NET Mode
  • UGC NET या CSIR दिसंबर 2024 / जून 2025 में कैटेगरी-1 (JRF), कैटेगरी-2 (Assistant Professorship), कैटेगरी-3 (PhD-only) या कृषि में ICAR-SRF क्वालिफाइड उम्मीदवार पात्र।
 
  • कुल 100 मार्क्स में से मेरिट बनेगी:
    • 70% वेटेज - UGC/CSIR NET स्कोर
    • 30% वेटेज - इंटरव्यू परसेंटाइल

Direct Admission
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर की PhD स्कॉलरशिप प्राप्त उम्मीदवार सुपरन्यूमेररी कोटा में एडमिशन पाएंगे।
  • वरिष्ठ प्रबंधन पद पर कार्यरत उम्मीदवार भी वाइस चांसलर की अनुमति से पात्र -
    • कम से कम 12 वर्ष अनुभव
    • न्यूनतम आयु 43 वर्ष
बाहरी फंडेड प्रोजेक्ट में कार्यरत रिसर्च स्टाफ, विश्वविद्यालय के स्थायी शिक्षक/कर्मचारी भी आरक्षित सीटों पर आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते पात्रता पूरी हो।

यदि पहले चरण में सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरा एडमिशन साइकिल 12 फरवरी से शुरू होगा। किसी मोड में सीटें बचने पर उन्हें अन्य मोड में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें