फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU PG Admission: बीएचयू में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आखिरी मौका! तुरंत करें आवेदन

Sun, 04 Aug 2024 10:24 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) के स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के स्पॉट राउंड के लिए पंजीकरण विंडो आज, 4 अगस्त को बंद हो जाएगी। इच्छुक तुरंत आवेदन करें।
विज्ञापन
आखिरी मौका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) 2024 के माध्यम से स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के स्पॉट राउंड के लिए पंजीकरण विंडो  4 अगस्त को बंद कर दी जाएगी। इसके लिए आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवार बीएचयू पीजी प्रवेश 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
विज्ञापन


सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के आवेदकों के लिए पंजीकरण शुल्क एक कार्यक्रम के लिए 300 रुपये और प्रत्येक कार्यक्रम के लिए 100 रुपये है। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी)और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के उम्मीदवारों को एक कोर्स के लिए 150 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त कार्यक्रम के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार bhucuetpg.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन


बीएचयू पीजी प्रवेश 2024 के लिए ऐसे करें आवेदन
विद्यार्थी निम्नलिखित चरणों का उपयोग करके बीएचयू पीजी प्रवेश फॉर्म 2024 के लिए ऐसे आवेदन कर सकते हैं। 

1. आधिकारिक प्रवेश पोर्टल bhuonline.in पर जाएं।
2. नए पंजीकरण पर क्लिक करें।
3.  अपना पंजीकरण कर आवेदन पत्र भरें।
4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
5. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

बीएचयू पीजी प्रवेश 2024 के लिए ये दस्तावेज होंगे आवश्यक
पंजीकरण के समय आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
1. जन्मतिथि प्रमाण के लिए कक्षा-10 का प्रमाण पत्र। 
2. कक्षा-12 की मार्कशीट। 
3. स्नातक की मार्कशीट। 
4. जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
5. आय प्रमाण पत्र। 
6. दिव्यांग प्रमाण पत्र, यदि लागू हो। 
7. बीएचयू कर्मचारी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो। 
8. खेल कोटा प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
9. अपनी हाल की फोटो की स्कैन कॉपी।
10. उम्मीदवार के हस्ताक्षर स्कैन किए हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें