बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अखिल भारतीय बार परीक्षा XVI के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) XVI के लिए पंजीकरण की समय सीमा 15 जून, तक बढ़ा दी है। इससे पहले परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल थी।
इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु लोक सेवा आयोग: विभागीय परीक्षा के लिए 28 मई तक कर सकेंगे आवेदन
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) भारत में कानून की प्रैक्टिस करने के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी ही वकील के तौर पर अपना करियर शुरू करते हैं और उनको अदालतों में प्रैक्टिस करने की योग्यता मिलती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद अभ्यर्थियों को बीसीआई की तरफ से कोर्ट में अभ्यास का प्रमाण पत्र मिलता है। एआईबीई ( AIBE) परीक्षा देशभर के 40 शहरों में आयोजित की जाती है। अभ्यर्थी इस परीक्षा को 11 भाषाओं में दे सकते हैं। इस परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइन क्वेश्चन आते हैं।
इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी
ऐसे करें इस परीक्षा के लिए आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com है।
-यहां होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और उसके बाद फीस भरनी होगी।
-इस तरह आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।