तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने टीएनपीएससी (TNPSC) विभागीय परीक्षा 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एनटीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 28 मई रात 11.59 बजे तक समाप्त होगी।
इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी
22 जून से लेकर 30 जून के बीच होगी परीक्षा
टीएनपीएससी (TNPSC) विभागीय परीक्षा 22 जून से लेकर 30 जून के बीच आयोजित होगी। हालांकि, यह परीक्षा रविवार 27 जून का आयोजित नहीं की जाएगी। 27 जून को छोड़कर बाकी सारे दिन परीक्षा होगी। विभागीय परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट ढ़ाई बजे से लेकर 5 बजे तक आयोजित होगी।
इसे भी पढ़ें-एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स: रिजल्ट की तारीख घोषित, पढ़िए पूरी खबर
परीक्षा पैटर्न में वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षण और वर्णनात्मक प्रकार के परीक्षण शामिल होंगे। वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षण और वर्णनात्मक प्रकार दोनों परीक्षण 4 दिनों के लिए प्रति दिन 2 सत्रों में आयोजित होंगे। परीक्षा पुस्तकों के साथ / बिना पुस्तकों के विकल्प के रूप में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को विभागीय परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए दोनों प्रकार (वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक) में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।