बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अंतिम सत्र के छात्रों की परीक्षाएं असाइनमेंट आधिरित होंगी। कोविड-19 की वजह से यह फैसला लिया गया है। कार्यकारी परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के मध्यवर्ती और अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए सत्र परीक्षा के रूप में असाइनमेंट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को शिक्षक असाइनमेंट देंगे और उसी के आधार पर उनको नंबर मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें-हरियाणा में खुलेंगे और अधिक संस्कृत स्कूल, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात
दरअसल, इस प्रक्रिया के तहत शिक्षकों द्वारा छात्रों को पंद्रह दिनों की समय सीमा के लिए असाइनमेंट दिया जाएगा। असाइनमेंट छात्रों को ईमेल पर भेजा जाएगा। विद्यार्थियों को बाद में इस असाइनमेंट को उसी उसी प्रारूप में सबमिट करना होगा। शिक्षक ई-मेल व इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से छात्र-छात्राओं को असाइनमेंट भेजेंगे। छात्र इन असाइनमेंट को 15 दिन के भीतर पूरा करके सबमिट करेंगे।
विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. राजेश सिंह का कहना है कि मध्यवर्ती सेमेस्टर के छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। सत्र 2019-20 के मध्यवर्ती सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर के अंत में होने वाली परीक्षा आयोजित नहीं होगा। यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक, मध्यवर्ती सत्र के विद्यार्थियों के लिए सेशनल और सेमेस्टर के अंत में होने वाली परीक्षा के भारांक का वितरण 50:50 के रूप में निर्धारित होगा।
सत्र के आखिर में होने वाली परीक्षा के अंक पूर्ववर्ती सत्र में विद्यार्थी के प्रदर्शन पर आधारित होंगे। अगर कोई विद्यार्थी इस आधार पर मिलने वाले अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह आगामी शैक्षणिक सत्रों की परीक्षा देकर अपने ग्रेड में सुधार कर सकता है।