फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AYUSH NEET UG Counselling 2023: पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 07 Sep 2023 01:37 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AYUSH NEET UG Counselling 2023: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने आयुष नीट यूजी 2023 का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
आयुष नीट काउंसलिंग 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AYUSH NEET UG Counselling 2023 Seat Allotment: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने आयुष नीट यूजी 2023 के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके बाद 08 से 13 सितंबर तक चयनित उम्मीदवारों को अपने आवंटित कॉलेजों/संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन

राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 01 सितंबर को शुरू हुई और 04 सितंबर को समाप्त हुई। 02 से 04 सितंबर तक, उम्मीदवारों को अपनी पसंद भरने और अपने विकल्प लॉक करने की अनुमति दी गई। सीट आवंटन की प्रक्रिया 05 से 06 सितंबर, 2023 तक की गई थी। राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होगी और 24 सितंबर, 2023 को समाप्त होगी।
विज्ञापन

AYUSH NEET UG Counselling ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, NEET UG काउंसलिंग 2023 टैब पर क्लिक करें।

  • अब स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

  • पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।

  • आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें