फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AYUSH NEET PG Counselling 2023: दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Thu, 19 Oct 2023 03:27 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AYUSH NEET PG: आयुष नीट पीजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AYUSH NEET PG Counselling 2023: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) की तरफ से आयुष नीट पीजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार, आवंटन के लिए उम्मीदवारों को अपनी पसंद दर्ज करने के लिए विकल्प भरने की विंडो 20 अक्तूबर, 2023 को खुलेगी। विकल्प भरने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2023 है।

Trending Videos

मॉप अप राउंड सहित कुल 4 राउंड की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन परिणाम और रिपोर्टिंग सहित कई चरण शामिल हैं। सीट आवंटन के लिए अंतिम रिक्ति दौर को छोड़कर पहले तीन राउंड में नए पंजीकरण की अनुमति है।

आयुष नीट पीजी राउंड 2 आवंटन परिणाम 27 अक्तूबर, 2023 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 28 अक्तूबर से 06 नवंबर, 2023 तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आयुष नीट पीजी काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर NEET PG काउंसलिंग राउंड 2 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • आवश्यक विवरण दर्ज करें।

  • च्वाइस फिलिंग लिंक पर क्लिक करें।

  • विकल्पों को वरीयता क्रम में दर्ज करें।

  • शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें