फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AYUSH NEET PG 2023 Counselling: तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण शुरू, दाखिले के लिए ऐसे करें आवेदन

Thu, 09 Nov 2023 02:08 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AYUSH NEET PG 2023 Counselling: आयुष नीट पीजी 2023 के तीसरे राउंड के लिए काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
AYUSH NEET PG 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AYUSH NEET PG 2023 Counselling Round 3: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) की तरफ से आज यानी 09 नवंबर से आयुष नीट पीजी 2023 के तीसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। दाखिले के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट aaccc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आयुष नीट पीजी काउंसलिंग आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में स्नातकोत्तर एमडी और एमएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही है। जिन लोगों ने आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET 2023) पास कर लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया नहीं होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को 13 नवंबर दोपहर दो बजे तक अपने आवेदन जमा करने होंगे। आयुष नीट पीजी के तीसरे राउंड के लिए प्राथमिकताओं का चयन शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 से शुरू होगा।

चॉइस फिलिंग 10 नवंबर से शुरू होगी और 13 नवंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 14 नवंबर से 15 नवंबर, 2023 तक की जाएगी। परिणाम 16 नवंबर, 2023 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार 17 नवंबर से 24 नवंबर, 2023 तक आवंटित संस्थानों को रिपोर्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन

AYUSH NEET PG 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले AACCC की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर AACCC NEET PG काउंसलिंग 2023 राउंड 3 लिंक पर क्लिक करें।

  • उम्मीदवारों को लॉगिन करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।

  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें