NBEMS Exam परीक्षाओं का कार्यक्रम
शेड्यूल के अनुसार, एफएमजीई दिसंबर 2023 और फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (बीडीएस) 2023 20 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी, नीट एमडीएस 2024 परीक्षा 09 फरवरी 2024 को, नीट पीजी परीक्षा 03 मार्च 2024 को और एफएमजीई जून 2024 की परीक्षा 30 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा एफईटी 2023 18 फरवरी को, एनबीईएमएस डिप्लोमा प्रैक्टिकल परीक्षा - दिसंबर 2023 फरवरी/मार्च 2024 को, फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (एमडीएस डिग्री और पीजी डिप्लोमा) 2023 16 मार्च 2024 को, एफएनबी एग्जिट परीक्षा 2023 मार्च/अप्रैल 2024 को आयोजित की जाएगी। डीएनबी/डीआरएनबी फाइनल थ्योरी परीक्षा अप्रैल 2024, 24, 25, 26 और 27 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी।
डीएनबी-पोस्ट डिप्लोमा सीईटी 2024 19 मई 2024 को, फॉर्मेटिव असेसमेंट टेस्ट 2023 09 जून 2024 को और एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल परीक्षा जून 2024 13, 14 और 15 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।