फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scholarship: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति संग दें अपने सपनों को उड़ान, जल्द करें आवेदन; 30 अगस्त है अंतिम तिथि

Tue, 27 Aug 2024 06:41 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Atul Maheshwari Scholarship: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से मेधावी छात्र अपने सपनों के बीच आ रही आर्थिक अड़चनों को पीछे छोड़ अपने सपनों को एक नई दिशा दे सकते हैं। मेधावियों को 75 हजार तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
 
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Atul Maheshwari Scholarship 2024: अगर आप भी पढ़-लिख कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं और यदि इसमें आर्थिक परेशानी सामने आ रही है, तो घबराएं नहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने पंखों को उड़ान दे सकते हैं। इसके लिए आपको अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का फॉर्म, फाउंडेशन की वेबसाइट https://amarujalafoundation.org/  या अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ पर अथवा  https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024 लिंक पर जाकर भरना होगा। फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य है।

विज्ञापन


छात्रवृत्ति के लिए एक लिखित परीक्षा 83 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। फॉर्म भरते समय विद्यार्थी लिखित परीक्षा के लिए अपनी सुविधानुसार शहर का चयन कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।

इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड के केवल नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले वही छात्र पात्र हैं, जिन्होंने पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। बीपीएल कार्ड धारक परिवार के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। आठवीं और बारहवीं उत्तीर्ण कर चुके छात्र आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन


आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। 2023 में आयोजित की गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे और उनमें से सफल 44 विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति के रूप में 27.5 लाख रुपये वितरित किए गए थे।  

एक एमबी से ज्यादा का न हो दस्तावेज 

आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आवासीय पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। कोई भी दस्तावेज एक एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए, नहीं तो आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। 

दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां 

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। ऐसे छात्रों को परीक्षा में अपने साथ एक सहायक लाने की छूट प्रदान की गई है, जो छात्र से नीचे की कक्षा का होना चाहिए। सहायक को अपने साथ स्कूल का आई कार्ड लाना अनिवार्य होगा। 

एक मोबाइल नंबर, एक आवेदन

विद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकता है। एक मोबाइल नंबर से एक से अधिक फॉर्म भरने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरें। 

इनके हौसलों को मिली उड़ान

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की मदद से हो सकी पढ़ाई - फोटो : अमर उजाला
आनंद मोहन मिश्रा- "नौवीं से ही मेरा सपना था कि मैं भारतीय प्रशासनिक सेवा के माध्यम से देश व समाज की सेवा करूं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय होने के कारण इस लक्ष्य को पाना संभव नहीं था। ग्यारहवीं में मैंने अतुल माहेश्वरी छात्रवृति का फार्म भरा। छात्रवृत्ति के लिए मेरा चयन हो गया। इससे मुझे सहारा मिला और उस धनराशि से मैंने आगे की पढ़ाई की। बारहवीं में विज्ञान वर्ग (गणित) में मुझे 94.2 प्रतिशत अंक मिले। मैंने अभी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया है। यह सब अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के कारण संभव हो पाया है, जिसके लिए मैं संस्था को धन्यवाद देता हूं।"
विज्ञापन

अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति पाने वाली छात्रा साक्षी सोनी - फोटो : अमर उजाला
साक्षी सोनी- "मैं बचपन से ही वकील बनना चाहती थी। मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मुझे पढ़ाई से संबंधित काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। लॉ एंट्रेंस व लॉ कॉलेजों में पढ़ाई का खर्चा बहुत ज्यादा है, जिस कारण मुझे हमेशा लगता था कि शायद वकील बनने का अपना सपना पूरा कर पाऊं, लेकिन अमर उजाला फाउंडेशन के द्वारा प्रदान की जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मेरे जीवन में आशा की किरण बनकर आई। मेरे इंटरमीडिएट में 86 प्रतिशत अंक आए और अब मैं अच्छे से क्लैट की तैयारी कर पा रही हूं।"
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें