असम पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट (PAT- Polytechnic Admission Test) 2020 की आवेदन तिथियों को फिर से बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यह निर्णय राज्य के तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा लिया गया है। इससे पहले परीक्षा 10 मई को आयोजित होने वाली थी और आवेदन की अंतिम तारीख 25 अप्रैल थी। हालांकि, लॉकडाउन के चलते आवेदन की तारीखों को 10 मई तक बढ़ा दिया गया था।
एक नई अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तारीखों को फिर से 10 जून तक बढ़ा दिया गया है। एडमिट कार्ड जारी करने और परीक्षा देने की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
ऐसे करें आवेदन-
- सबसे पहले तकनीकी शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद आवेदन करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
- फोटोग्राफ और स्कैन किए हुए हस्ताक्षर अपलोड करें
- सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक स्वचालित अद्वितीय एप्लिकेशन नंबर उत्पन्न होगा, जो तब तक सक्रिय रहेगा जब तक प्रवेश प्रक्रिया समाप्त नहीं हो जाती।
- अद्वितीय आवेदन संख्या को दर्ज करने के बाद भुगतान करें।
- भुगतान श्रेणी "पीएटी - 2020" का चयन करें
- अपना विवरण दर्ज करें
- ऑफलाइन या ऑनलाइन भुगतान का चयन करें
- भुगतान करें और भविष्य के लिए रसीद संभालकर रखें।