तमिलनाडु कक्षा दसवीं की परीक्षा का हॉल टिकट
- फोटो : प्रिंट शॉर्ट
Tamil Nadu class 10th hall ticket 2020: तमिलनाडु बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर चुका है। बोर्ड ने गुरुवार को आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी किया है। अभ्यर्थी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
dge.tn.gov.in
विद्यार्थियों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का विवरण डालना होगा। गौरतलब है कि तमिलनाडु बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 9 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड की शेष बची दसवीं कक्षा की परीक्षा 15 जून से लेकर 25 जून के बीच आयोजित होंगी। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर स्कूलों को सैनिटाइज करने का आदेश जारी किया गया है। दसवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं के आयोजन से पहले हर स्कूल को अच्छी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट
-सबसे पहले तमिलनाडु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in है।
- यहां आपको हॉल टिकट का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
-लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जानकारी के रूप में रोल नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी।
-इसके बाद आपका हॉल टिकट खुल जाएगा।
-आप अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।