असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?
पिछले वर्ष 2024 में असम बोर्ड का 12वीं रिजल्ट 9 मई को घोषित किया गया था। इस साल करीब 3,02,420 छात्र असम 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल करीब 2.73 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 2.42 लाख छात्र सफल हुए थे। विज्ञान, वाणिज्य और कला में छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
Assam HS Result 2025: रिजल्ट चेक करने का तरीका
असम बोर्ड के 12वीं रिजल्ट 2025 को देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए सरल स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) की आधिकारिक वेबसाइट http://ahsec.assam.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर "HS Result 2025" या "12th Exam Result" का लिंक मिलेगा।
- उस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर सबमिट करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद, आप उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।