फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Fraud: अशोका यूनिवर्सिटी के सह-संस्थापक गुप्ता बंधुओं ने दिए इस्तीफे, 1600 करोड़ की बैंक धांधली का आरोप

Fri, 07 Jan 2022 06:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

अशोका यूनिवर्सिटी के सह-संस्थापक विनीत गुप्ता और प्रणव गुप्ता ने 1600 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में सीबीआई द्वारा मामला दर्ज किए जाने के कुछ दिनों बाद विश्वविद्यालय के सभी बोर्डों और समितियों से इस्तीफा दे दिया है, जबकि संस्थान ने इस मामले से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।
विज्ञापन
अशोका यूनिवर्सिटी के सह-संस्थापक गुप्ता बंधु - फोटो : Ashoka University, Sonepat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोका यूनिवर्सिटी के सह-संस्थापक विनीत गुप्ता और प्रणव गुप्ता ने 1600 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में सीबीआई द्वारा मामला दर्ज किए जाने के कुछ दिनों बाद विश्वविद्यालय के सभी बोर्डों और समितियों से इस्तीफा दे दिया है, जबकि संस्थान ने इस मामले से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुप्ता बंधुओं पर उनकी चंडीगढ़ स्थित दवा कंपनी, पैराबोलिक ड्रग्स से जुड़े 1,626 करोड़ रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाया है। 

यूनिवर्सिटी ने मामले से किया किनारा

वहीं, सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया कि पैराबोलिक ड्रग्स लिमिटेड और उसके निदेशकों की सीबीआई जांच से उसका कोई लेना-देना नहीं है, और लिंक बनाने का कोई भी प्रयास "तुच्छ और भ्रामक" है। यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा, विश्वविद्यालय के 200 से अधिक संस्थापक और दानदाता हैं जिन्होंने अशोका यूनिवर्सिटी के लिए व्यक्तिगत परोपकारी योगदान दिया है। उनके व्यक्तिगत व्यावसायिक व्यवहार और संचालन का विश्वविद्यालय से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन

जांच में पूरा सहयोग कर रहे गुप्ता बंधु

बयान में कहा गया है कि अशोका यूनिर्वसिटी में प्रशासनिक उच्च मानकों को ध्यान में रखते हुए विनीत और प्रणव गुप्ता ने सीबीआई जांच के मामले के लंबित होने तक विश्वविद्यालय के सभी बोर्डों और समितियों से स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है और जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

सीबीआई कर रही ठिकानों पर छापेमारी

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, सीबीआई ने पिछले शुक्रवार को चंडीगढ़, पंचकूला, लुधियाना, फरीदाबाद और दिल्ली में 12 स्थानों पर आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों की तलाशी ली। एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने आपराधिक साजिश, जालसाजी द्वारा, जाली दस्तावेजों का उपयोग करके बैंकों के एक संघ को धोखा दिया है, उनके फर्जी होने के बारे में जानते हुए और ऋण राशि का लाभ उठाया और उसके बाद उसे डायवर्ट किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें