फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Artificial Intelligence: सीखें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के टूल्स, भविष्य में रोजगार में आएंगे बहुत काम

Mon, 30 Sep 2024 10:19 AM IST
मेघा झा ब्रॉनविन ईगर, प्रोफेसर, तस्मानिया विश्वविद्यालय

सार

Artificial Intelligence(AI): रेजी, जैस्पर और चैटजीपीटी जैसे एआई उपकरण न सिर्फ रिज्यूमे को प्रभावी बनाते हैं, बल्कि पेशेवर तौर तरीके भी सिखाते हैं।
विज्ञापन
Artificial Intelligence, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Artificial Intelligence: शुरुआती दौर में नौकरी छीनने की आशंका को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को पेशेवरों के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता था। आज वास्तविकता इसके उलट है, क्योंकि एआई युवाओं को न सिर्फ नई नौकरी दिलाने में, बल्कि कौशल निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता छात्रों की पढ़ाई से लेकर शिक्षक और पेशेवरों को पेशेवर तौर-तरीके सिखाने तक में मदद कर रहा है। यदि आप भी कॉरपोरेट दुनिया में कॅरिअर तलाश रहे हैं या अपने कौशल निखारना चाहते हैं, तो एआई नए अवसरों की तलाश करने और एक बेहतर भविष्य बनाने में आपकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन

 

Artificial Intelligence(AI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) - फोटो : Freepik

एआई कन्वर्सेशन स्टार्टर टूल

कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जहां रिक्त पदों के लिए कोई औपचारिक विज्ञापन जारी नहीं किया जाता है। इसे 'हिडन जॉब मार्केट' कहा जाता है। ऐसी नौकरी की जानकारी के लिए नेटवर्किंग काफी सहायक होती है। इसके अलावा लिंक्डइन के 'एआई कन्वर्सेशन स्टार्टर टूल' के जरिये संबंधित क्षेत्र के पेशेवरों से जुड़ने एवं अपने कौशल को उजागर करने में भी मदद मिलती है। लिंक्डइन के अलावा टैप्लियो और एंगेज ऐसे एआई टूल हैं, जो लिंक्डइन के साथ एकीकरण के माध्यम से आपकी नेटवर्किंग को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

Artificial Intelligence(AI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) - फोटो : Freepik

रिज्यूमे और कवर लेटर के लिए

एआई आकर्षक रिज्यूमे और कवर लेटर बनाने में भी मदद करता है, जिससे नियोक्ता के सामने आपके कौशल बेहतर तरीके से उजागर हो पाएंगे। रिज्यूमे और कवर लेटर बनाने के लिए रेजी एक ऐसा ही टूल है। यह कौशल व शैक्षणिक पृष्ठभूमि को आकर्षक आकार देकर रिज्यूमे को प्रभावी बनाता है। साथ ही, यह किसी पद के लिए जारी किए गए विज्ञापन और हायरिंग कंपनी के नाम के आधार पर विशेष रूप से बनाया गया जॉब एप्लीकेशन भी तैयार करता है। इसके अलावा जैस्पर और रिज्यूमे वर्डेड टूल वर्तनी और व्याकरण की गलतियां सुधारने में मददगार है।
विज्ञापन

Artificial Intelligence(AI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) - फोटो : Freepik

इंटरव्यू के लिए भी तैयार करेगा

इंटरव्यू में पूछे जाने वाले प्रश्नों को लेकर चिंतित होना स्वाभाविक है। इसके लिए चैटजीपीटी की मदद ली जा सकती है। हालांकि, चैटजीपीटी पर भी पूरी तरह से निर्भर होना ठीक नहीं है। यह केवल संभावित सुझावों के लिए एक बेहतर विकल्प है। आप कंपनी और अपने पद का नाम डालकर संभावित साक्षात्कार प्रश्नों की सूची और इंटरव्यू देते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में जान सकते हैं। चैटजीपीटी द्वारा सुझाए गए कौशल और क्षमताओं के आधार पर आप अपने उत्तर को बेहतर बना सकते हैं। प्रमोशन के लिए एआई केवल नौकरी दिलाने में ही मदद नहीं कर रहा है, बल्कि इसकी मदद से पेशेवर प्रमोशन पाने तक का सफर तय कर सकते हैं। आप चैटजीपीटी और जेमिनी आदि के जरिये बॉस से अपने प्रमोशन संबंधी बात करने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं। - द कन्वर्सेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें