APPSC Group 4 Admit Card Out: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) की ओर से जूनियर सहायक सह कंप्यूटर सहायक (समूह 4) सेवाओं के पद के लिए परीक्षा हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एपीएससी ग्रुप-4 की मुख्य परीक्षा चार अप्रैल को पूर्वाह्न और दोपहर के सत्र में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान आंध्र प्रदेश राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर असिस्टेंट की 670 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। स्क्रीनिंग टेस्ट देने वाले 2,11,341 आवेदकों में से 11,574 को मुख्य परीक्षा देने के लिए चुना गया था।