प्रतिवर्ष आईएएस बनने का सपना लिए हुए लाखों अभ्यर्थी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन की तैयारी करते हैं। आईएएस की तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय है सामान्य अध्ययन। आईएएस के लिए प्रारंभिक परीक्षा के दोनों ही पेपर सामान्य अध्ययन पर आधारित होते हैं। सामान्य अध्ययन की तैयारी के लिए हम इस लेख में कुछ बेहतरीन पुस्तकों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं, जिससे आप सामान्य अध्ययन विषय की अच्छी तैयारी कर सकें और आईएएस बनने की ओर एक कदम आगे बढ़ा सकें।