फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश: एपीपीएससी के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति रद्द, सीएम ने बताई ये वजह

Thu, 09 Mar 2023 06:34 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

APPSC: अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। इस बार में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गुरुवार को जानकारी दी।
विज्ञापन
CM Pema Khandu - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

APPSC Chairman And Members Appointment Cancelled: अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। इस बार में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गुरुवार को जानकारी दी। एपीपीएससी पेपर लीक मुद्दे की वर्तमान स्थिति पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक नबाम तुकी द्वारा विधानसभा में उठाए गए एक सवाल के जवाब में खांडू ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन असंतुष्ट उम्मीदवारों द्वारा शुरू किए गए आंदोलन के कारण, वे शपथ नहीं ली गई थी। जनता की मांगों और पीड़ित उम्मीदवारों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 के बाद से एपीपीएससी द्वारा 11 परीक्षाएं आयोजित की गई हैं, जिनमें कदाचार के आरोप में गिरफ्तारियां की गई हैं। राज्य पुलिस के विशेष जांच प्रकोष्ठ (एसआईसी) द्वारा अब तक दो मामले दर्ज किए गए हैं और मामले पहले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जा चुके हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा, "भर्ती परीक्षाओं में कदाचार के सिलसिले में अब तक 46 सरकारी अधिकारियों और 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।" ये अनियमितताएं तब सामने आईं, जब परीक्षा में शामिल हुए ग्यामार पाडुंग ने 29 अगस्त को ईटानगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि उन्हें प्रश्न पत्र लीक होने का संदेह है। पिछले साल 26 और 27 अगस्त को हुई परीक्षा में 400 से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

 
विज्ञापन

राज्य सरकार की सिफारिश के बाद 27 अक्तूबर को सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली थी। मामले की शुरुआत में राजधानी पुलिस द्वारा जांच की गई थी, और बाद में राज्य पुलिस के विशेष जांच सेल (एसआईसी) को स्थानांतरित कर दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें