NATA 2022: आवेदन के लिए पात्रता
आवेदन करने वाले उम्मीदवार को आर्किटेक्चर कोर्स में प्रवेश के लिए 10+2 योजना में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। साथ ही भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में कुल अंक और कम से कम 50 प्रतिशत होना चाहिए। नाटा के अनुसार के अनुसार 10 + 2 स्तर की परीक्षा में कुल अंक 50 प्रतिशत हो या गणित के साथ अनिवार्य विषय के रूप में 10 + 3 डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए।
NATA 2022: परीक्षा पैटर्न और आवेदन शुल्क
नाटा का आयोजन देश में अंडरग्रेजुएट आर्किटेक्चरल कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए तीन घंटे की लंबी प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) के कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा पैटर्न के बारे में अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार नाटा की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। नाटा 2022 के लिए एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों से 1,500 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा वहीं एससी, एसटी के अलावा अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों से 2,000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।