सुप्रीम कोर्ट में डॉक्टरों की याचिका
- फोटो : social media
26 डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा 16 जून 2021 को आयोजित होने वाली आईएनआई सीईटी परीक्षा, 2021 को स्थगित करने की गुहार लगाई है। यह परीक्षा उच्च अध्ययन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
यह भी पढ़ें :
उच्च न्यायालय ने रद्द की झारखंड लोक सेवा आयोग की मेरिट सूची, कार्रवाई के भी निर्देश
अधिवक्ता पल्लवी प्रताप के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि 16 जून को परीक्षा आयोजित करना, पूर्व में प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा नीट (पीजी) परीक्षा, 2021 को चार महीने के लिए स्थगित करने का निर्णय लेते वक्त पीजी परीक्षाओं को स्थगित करने के संबंध में दिए गए आश्वासन की घोर अवहेलना है।
यह भी पढ़ें :
CUCET 2021: अब केंद्रीय विश्वविद्यालयों की दाखिला प्रक्रिया पर होगा मंथन, मंत्रालय ने उठाया ये कदम
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह भी कहा गया था कि उक्त परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को कम से कम एक महीने का समय दिया जाएगा। याचिका में कहा गया है कि इस मामले में केवल 19 दिन की पूर्व सूचना दी गई है। यह पूरी तरह से गलत है और चिकित्साकर्मियों के भविष्य से खिलवाड़ करने जैसा है।
यह भी पढ़ें :
दिल्ली विश्वविद्यालय : आज से ऑनलाइन शुरू होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, ये हैं दिशा-निर्देश
याचिकाकर्ता डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना काल में वे फ्रंट लाइन वर्कर्स की तरह काम कर रहे हैं। ऐसे में 19 दिनों की पूर्व नोटिस पर परीक्षा आयोजित करना उचित नहीं है। याचिकाकर्ता डॉक्टरों का कहना है कि यह उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
इसके अलावा उनका यह भी कहना है कि परीक्षा केंद्र अलग-अलग राज्यों में हैं या उम्मीदवारों के काम करने की जगह से दूर हैं। कोविड-19 को लेकर पाबंदियों की वजह से परीक्षा के लिए बाहर आने - जाने में परेशानी आ सकती है। लिहाजा,इस परीक्षा को टाला जाना ही उचित होगा।