फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: 12वीं परीक्षा के मूल्यांकन मानदंड तय करने के लिए समिति गठित, 10 दिन में देनी है रिपोर्ट

Mon, 07 Jun 2021 01:21 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ओडिशा उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के लिए मूल्यांकन मानदंड तय करेगा। 
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) जल्द बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के लिए मूल्यांकन मानदंड तय करेगा। बोर्ड ने इसके लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति 14 सदस्यों वाली है और इसको 10 दिन के भीतर बोर्ड को मूल्यांकन मानदंड पर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था। अब बारहवीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड तय होना है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-नीट यूजी 2021: मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, विस्तार से जानिए


बोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार के आदेशों के अनुसार, बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड का सुझाव देने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। यह विशेषज्ञ समिति दस दिन के भीतर मूल्यांकन मानदंड क्या होने चाहिए और क्या रखे जाने चाहिए इस पर बोर्ड को अपनी रिपोर्ट देगी। ओडिशा बोर्ड ने 4 जून को बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। दरअसल, इससे पहले 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद से अन्य राज्यों के बोर्ड पर बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने का दबाव बढ़ गया था। इसके बाद सीआईसीएसई सहित कई राज्यों के बोर्ड ने अपने यहां की बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CUCET 2021: अब केंद्रीय विश्वविद्यालयों की दाखिला प्रक्रिया पर होगा मंथन, मंत्रालय ने उठाया ये


ओडिशा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 मई से शुरू होनी थी, लेकिन उस वक्त इनको कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया था। बाद में बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की। बोर्ड पहले ही दसवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड तय कर चुका है। दसवीं कक्षा का रिजल्ट नौवीं और दसवीं में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें