फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP PGCET Seat Allotment: एपी पीजीसीईटी के दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 14 Dec 2022 01:32 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AP PGCET Phase 2 Seat Allotment: एपी पीजीसीईटी के दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AP PGCET Phase 2 Seat Allotment: एपी पीजीसीईटी के दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम जारी किया जा चुका है। योगी वेमाना विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश द्वारा एपी पीजीसीईटी 2022 के दूसरे चरण के लिए  सीट आवंटन परिणाम जारी किया गया। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए पंजीकरण किया है और काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए एपी पीजीसीईटी 2022 की आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


एपी पीजीसीईटी 2022 के दूसरे चरण का आवंटन परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना लॉगइन क्रेडेंशियल - एपी पीजीसीईटी आईडी और जन्म तिथि दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एपी पीजीसीईटी 2022 आवंटन परिणाम आवंटन वेब विकल्प प्रविष्टि प्रक्रिया में छात्रों द्वारा दर्ज किए गए विकल्पों के आधार पर जारी किया जाएगा। एपी पीजीसीईटी 2022 सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - cet.apsche.ap.gov.in पर उपलब्ध होगा।

ऐसे डाउनलोड करें आवंटन परिणाम

  • सबसे पहले एपी पीजीसीईटी 2022 काउंसलिंग वेबसाइट पर जाएं।
  • एपी पीजीसीईटी 2022 काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम पर क्लिक करें।
  • लॉग-इन आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • एपी पीजीसीईटी 2022 काउंसलिंग आवंटन परिणाम डाउनलोड करें।

उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग करते समय अपने मूल दस्तावेज और प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। मूल दस्तावेजों के साथ-साथ उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों की प्रतियां भी साथ लानी होंगी।

विज्ञापन












 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें