फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI Exam: सीए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा आज से शुरू, परीक्षा से पहले पढ़ें ये गाइडलाइन

Wed, 14 Dec 2022 10:16 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA Foundation Exam 2022: आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 2022 आज 14 दिसंबर, 2022 से शुरू होगी।
विज्ञापन
ICAI CA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA Foundation Exam 2022: आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 2022 आज 14 दिसंबर, 2022 से शुरू होगी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आधिकारिक वेबसाइट पर सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे सीए दिसंबर फाउंडेशन परीक्षा 2022 का पूरा शेड्यूल अब वे आधिकारिक वेबसाइट-onicaiexam.icai.org से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का कार्यक्रम

सीए फाउंडेशन परीक्षा पेपर 1 कल, 14 दिसंबर, 2022 को दोपहर दो बजे से आयोजित होगी। परीक्षा शाम की पाली में ऑफलाइन मोड में, भारत में नामित परीक्षा केंद्रों और आठ विदेशी केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इससे पहले, आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन के लिए शेड्यूल जारी किया था, जिसके अनुसार परीक्षा चार दिनों में जो क्रमशः 16, 18 और 20 दिसंबर, 2022 को आयोजित होगी। उम्मीदवार कुल चार पेपरों के लिए उपस्थित होंगे। उम्मीदवारों के पास प्रश्नों के उत्तर देने के लिए अंग्रेजी या हिंदी भाषा चुनने का विकल्प होगा। सीए फाउंडेशन परीक्षा की योजना के अनुसार, पेपर 1 और पेपर 2 में कोई नकारात्मक मार्किंग नहीं होगी जो सब्जेक्टिव पेपर हैं। हालांकि, ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर 03 और पेपर 04 में 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।

परीक्षा के दिन ले जाने वाले महत्वपूर्ण सामान

  • आईसीएआई सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2022
  • काला/नीला बॉल पेन, पेंसिल, इरेजर, आदि।
  • सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, आदि)
  • एनालॉग घड़ी

यह होगी गाइडलाइन

  • उम्मीदवारों को सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2022 की एक प्रति और सरकार द्वारा जारी वैध आईडी कार्ड ले जाना होगा।
  • परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट तक परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने का समय दिया जाएगा।
  • इसके अनुसार दोपहर 1:45 बजे प्रश्नपत्र और दोपहर दो बजे उत्तर पुस्तिका का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें