फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP Inter Hall Ticket: बोर्ड ने जारी किए इंटर परीक्षाओं के प्रवेश पत्र, यहां है डायरेक्ट लिंक

Fri, 30 Apr 2021 11:34 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ap Inter 2021 hall tickets - फोटो : IStock
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (बीआईईएपी) ने गुरुवार को आईपीई मार्च 2021 के थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी खबर के अंत में दी गई डायरेक्ट लिंक पर जाकर भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें एपी इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 5 मई, 2021 से शुरू होनी हैं। इन परीक्षाओं में तकरीबन 10.66 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री आदिमलापु सुरेश ने गुरुवार को प्रेस से बताचीत के दौरान कहा, राज्य भर में इंटरमीडिएट परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए 1451 केंद्र बनाए गए हैं। यह पिछले साल की तुलना में 41 अधिक  हैं। हम परीक्षा हॉल में स्वच्छता और सामाजिक दूरी सहित कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी सावधानियां बरत रहे हैं। सभी को मास्क के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

ऐसे करें डाउनलोड

परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाएं। मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध बीआईईएपी एपी इंटर एग्जाम एडमिट कार्ड 2021 नामक लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज कर, सब्मिट बटन पर क्लिक करें। अब अपने प्रवेश पत्र को भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए डाउनलोड करके रख लें।  


ये रही डायरेक्ट लिंक

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें