केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई संबद्धता 2022-23 सत्र के लिए पंजीकरण तारीख आगे बढ़ा दी है। बोर्ड ने इसे लेकर संशोधित तिथियां जारी की हैं। बोर्ड की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया गया है। ऑफिशियल नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के जरिए देखा जा सकता है। बोर्ड ने ताजा संबद्धता, संबद्धता के उन्नयन और विस्तार के लिए संशोधित तारीखें जारी की हैं।