आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (बीआईईएपी) ने गुरुवार को आईपीई मार्च 2021 के थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी खबर के अंत में दी गई डायरेक्ट लिंक पर जाकर भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें एपी इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 5 मई, 2021 से शुरू होनी हैं। इन परीक्षाओं में तकरीबन 10.66 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
ऐसे करें डाउनलोड
परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाएं। मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध बीआईईएपी एपी इंटर एग्जाम एडमिट कार्ड 2021 नामक लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज कर, सब्मिट बटन पर क्लिक करें। अब अपने प्रवेश पत्र को भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए डाउनलोड करके रख लें।
ये रही डायरेक्ट लिंक