फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP ICET Result 2023: आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 15 Jun 2023 05:13 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AP ICET 2023: आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ICET 2023) का रिजल्ट जारी हो चुका है।
विज्ञापन
RESULT 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AP ICET 2023 Result Out: आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ICET 2023) का रिजल्ट  आज यानी 15 जून 2023 को जारी हो चुका है। श्री कृष्णदेवराय यूनिवर्सिटी, अनंतपुरम ने अपनी वेबसाइट पर परिणामों की घोषणा की है। उम्मीदवार जो प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब वेबसाइट- cets.apsche.ap.gov.in पर जा सकते हैं और जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण और हॉल टिकट नंबर दर्ज करना होगा।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cets.apsche.ap.gov.in पर लॉग ऑन करें।

  • होमपेज पर AP ICET Result के लिंक पर क्लिक करें।

  • आवेदन संख्या, हॉल टिकट संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

AP ICET 2023 में 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को AP ICET 2023 मेरिट लिस्ट में रैंक दी जाएगी। एपी आईसीईटी 2023 कट-ऑफ के आधार पर अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। एपी आईसीईटी 2023 अंक केवल 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए मान्य होंगे। पिछले साल, 49,157 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 42,496 छात्रों ने राज्य एमबीए प्रवेश परीक्षा दी थी। कुल उपस्थित में से, 32,326 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की। उम्मीदवारों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.83% रहा। रेडडेपागरी खेतान ने परीक्षा में टॉप किया है।

AP ICET क्या है?

आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एपी आईसीईटी) एक राज्य स्तरीय एमबीए और एमसीए प्रवेश परीक्षा है जो आंध्र प्रदेश राज्य के कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद की ओर से एपी आईसीईटी का संचालन श्री कृष्णदेवराय विश्वविद्यालय, अनंतपुरमु द्वारा किया गया।

विज्ञापन

एपी आईसीईटी परीक्षा 24 मई, 2023 को दो स्लॉट में आयोजित की गई थी। APSCHE के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आंध्र प्रदेश के 43 शहरों में आयोजित की गई। AP ICET के स्कोर को आंध्र प्रदेश के 290 से अधिक कॉलेजों द्वारा स्वीकार किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें