जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के द्वारा राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी 25 जुलाई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्तियां उठाने का समय दिया गया था। छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई है। फिर अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जा सकते हैं।